जालौन / उत्तरप्रदेश / जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए पुख्ता इंतजाम। माधौगढ़ तहसील उप जिलाधिकारी अंगद यादव को सूचना मिलते ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम डिकॉली जागीर की रागनी, ग्राम किसुनपुरा की माण्डवी, व ग्राम निनावली की शशी राठौर समस्त गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों की टीम ने मोटर बोट के माध्यम से निकाल कर एम्बुलेंस से रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा कर सकुशल डिलीवरी कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बाढ़ के समय गर्भवती महिलाओं को परेशानी से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता व्यवस्था है। ऐसी महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। गर्भवती महिलाओं के अलावा राहत शिविरों में भी दवा और इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।
रिपोर्ट - विकास राज
संवाददाता - जालौन उत्तरप्रदेश
हिन्दुस्तान क्राइम न्यूज़