पुलिस की साटगांठ से, महिला पर 6.50000 नगदी गमन का आरोप पुलिस प्रशासन मौन
खदरा / लखनऊ / मदेहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन सिंह पुत्र राम औतार सिंह अवध स्कूल के पास थाना मदेहगंज जनपद लखनऊ के निवासी हैं। अर्जुन सिंह पत्नी सरिता बघेल अपने भाइयों के साथ में मिलकर प्रार्थी से मारपीट की मारपीट के दौरान अर्जुन सिंह को गम्भीर रूप से चोटे भी आई। सरिता बघेल के भाई रिषी व अभिषेक पुत्रगण दिलीप अमित पुत्र प्रदीप पुत्र भारत रमेश सारे विवाद का मुखिया व अज्ञात लोगों को बुलवाकर प्रार्थी अर्जुन सिंह को मारपीट कर और सोने की चैन छीन कर आरोपी भाग गए। अर्जुन सिंह ने अपने आपको आरोपियों के चुंगल से बचाकर जब थाना मदेहगंज में तहरीर दी तो थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने एफ. आई.आर. पंजीकृत नहीं की। पुलिस की लापरवाही के चलते अर्जुन सिंह के साथ कोई घटना भी घटित हो सकती थी या फिर जान भी जा सकती थी। थाने में सुनवाई ना होने पर अर्जुन सिंह ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ को ऑनलाइन IGRS संदर्भ संख्या 40015723022149 पर शिकायत दर्ज की जिसकी सुनवाई 8/4 /2023 को सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह द्वारा हुई सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर ने घटनास्थल पर जाकर विवेचना भी नहीं की और मामले की असत्य और निराधार रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी। अर्जुन सिंह ने मदेहगंज थाने जाकर बात करने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन कर्मियों द्वारा अभद्रता और गाली गलौज करके थाने से बाहर कर दिया जाता है। अर्जुन सिंह पत्नी सरिता बघेल भाइयों द्वारा 1 से 2 माह तक अर्जुन सिंह को प्रताड़ित किया गया, जब अर्जुन ने कहा नहीं माना तो सरिता बघेल ने व्यापार की जमा राशि मुo 6.50000 ( साढ़े छः लाख ) रुपए उठाकर अपने मायके जाकर और अपने माता पिता व भाइयों को दे दिया। तब अर्जुन सिंह ने इस बात का विरोध किया और रुपए वापस लाने को कहा। सरिता व उसके भाइयों ने अर्जुन सिंह को मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी, और पुलिस बुलाकर थाने में बन्द भी करवा दिया। प्रार्थी अर्जुन सिंह ने थाना प्रभारी व सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह पर आरोप लगाया है पुलिसकर्मियों ने सरिता व उसके भाईयों से घूस खाकर विपक्ष की सुनवाई कर रहे हैं। अर्जुन सिंह पुत्र रामऔतार सिंह प्रशासन द्वारा कार्रवाही ना होने की दशा में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा पुनः जांच करने की कृपा की जाए।
रिपोर्ट - मनोज शर्मा
विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश दिल्ली